मन की बात : चुनौती कितनी ही बड़ी हो, हम हर तूफान से निकले हैं... इस बार भी जीतेंगे

मन की बात: पीएम मोदी बोले - पूरी ताकत से 100 साल की सबसे बड़ी महामारी से लड़ रहा देश


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश पूरी ताकत से कोविड के खिलाफ लड़ रहा है। सौ वर्षों में यह सबसे बड़ी महामारी है। इस महामारी के बीच भारत ने चक्रवात, तूफान व बाढ़ जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं का डटकर मुकाबला किया है। देश की सामूहिक शक्ति और सेवाभाव ने हमें हर तूफान से बाहर निकाला है।


प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 77वें संस्करण में कहा, महामारी के दौरान चक्रवात अम्फान, निसर्ग आया, कई राज्यों में बाढ़ आई। छोटे-बड़े अनेक भूकंप आए, भूस्खलन हुए। पश्चिमी तट पर चक्रवात ताउते और पूर्वी तट पर चक्रवात यास भी आए। चुनौती कितनी ही बड़ी हो, भारत का विजय-संकल्प भी हमेशा उतना ही बड़ा रहा है।