COVID-19 : देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ के पार




देश में कोरोना की दूसरी लहर की भयावह तस्वीरों के बीच जहां संक्रमण लगातार घट रहा है, वहीं मंगलवार रात मरीजों की कुल संख्या तीन करोड़ के पार हो गई। एक करोड़ मामले तो सिर्फ 50 दिन में मिले हैं। 

भारत में पहला मरीज 30 जनवरी, 2020 को मिला था। अब तक वैसे तो 2.89 करोड़ मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने और टीकाकरण की दर बढ़ने के बीच मंगलवार सुबह तक 42,640 नए मामले दर्ज हुए थे। यह 91 दिनों बाद 50,000 से कम है। जबकि, 1167 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गई। सक्रिय मामलो को भी देखा जाये तो 79 दिनों के बाद सात लाख से कम हुए हैं।

भारत में 6 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 4.14 लाख से अधिक नए संक्रमित मिले थे।