मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मेजर ढौंढियाल की पत्नी बनीं लेफ्टिनेंट, लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने "कौल" के कंधे पर लगाए स्टार

दिल्ली News : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में अपने पति की शहादत के 27 महीने बाद शनिवार को नीतिका कौल लेफ्टिनेंट के तौर पर सेना में शामिल हुईं। 



सर्वोच्च बलिदान के लिए मेजर ढौंढियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अपने पति द्वारा देश के लिए दिए बलिदान से प्रेरित नीतिका 6 महीने बाद ही शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा में शामिल हुईं और इसे व इंटरव्यू पास कर भारतीय सेना का हिस्सा बनीं।