उबर कैब : नहीं कर पाएंगे बिना मास्क के यात्रा, यात्रा करने से पहले भेजनी होगी मास्क वाली तस्वीर

अब यात्रियों को उबर कैब में सवारी करने से पहले अपनी मास्क वाली सेल्फी भेजनी होगी। यह उन यात्रियों के लिए जरुरी होगा, जिन्होंने उबर की पिछली यात्रा में मास्क नहीं पहना था। 

उबर कैब के ड्राइवरों के लिए भी मई से मास्क पहनना अनिवार्य किया था। अब ये बदलाव यात्रियों की लापरवाही को मद्देनज़र रखते हुए यह बदलाव किया गया है।